उत्तर प्रदेशबलरामपुर
मंदिर के निकट अवैध रूप कट रहे मुर्गा दुकान को हटाने की मांग ग्रामीणों ने की

बलरामपुर। थाना पचपेड़वा के अंतर्गत ग्राम अदमतारा में स्थित शिव मंदिर के पास मीट मुर्गा दुकान का संचालन हयातुल्लाह पुत्र खुद्दी द्वारा किया जा रहा है जिससे हिंदू जनमानस में आक्रोश व्याप्त है। गांव के बीचों-बीच सड़क पर मुर्गा काटकर बेचा जा रहा है और मुर्गे का कटा हुआ अवशेष सड़क पर फेके जाने से मंदिर में आने जाने वाले एक वर्ग विशेष के लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर काफी दिनों से गांव में तनाव है जिसके बावजूद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। उक्त मामले को लेकर गांव के हीरालाल यादव ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था भंग हो जाने का आशंका बना हुआ है। इसी मामले को लेकर एक प्रार्थना पत्र अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को भी दे दिया गया है।अब देखना है पुलिस क्या कार्यवाही करवा रही है।


