इक्यावन करोड़ तेरह लाख पचपन हजार से संवारेगी बांसी-नन्दौर मार्ग: सांसद पाल
जगदंबिका पाल का सपना, स्वास्थ्य रहे सिद्धार्थनगर अपना

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर की बहुप्रतीक्षित एवं 17 किलोमीटर की बांसी-नन्दौर मार्ग को इक्यावन करोड़ तेरह लाख पचपन हजार से संवरेगी। यही नहीं उक्त मार्ग के कार्य हेतु रुपए 1789.74 लाख रूपये सत्रह करोड़ नवासी लाख चौहत्तर हजार मात्र) की धनराशि अवमुक्त भी हो चुका है। यह बातें शनिवार को जनपद सिद्धार्थनगर मुख्यालय पर स्थिति सांसद पाल कैपम कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान संदेश वाहक से वार्ता करते हुए लोक प्रिय सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने कहा। उन्होंने बताया कि जनपद मुख्यालय सिद्धार्थनगर को जोड़ने वाली बहु प्रतीक्षित मार्ग बांसी नन्दौर के सुंदरी करण और चौड़ी करण हेतु अवर सचिव, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार केन्द्रीय सड़क निधि योजना के अन्तर्गत मुख्य अभियन्ता (मु०-1) लोक निर्माण विभाग लखनऊ वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति एवं धनराशि आवंटन स्वीकृत मिल गई है। बांसी-नन्दौर खलीलाबाद मार्ग (राज्य मार्ग स0-88) के किमी0 0.000 से 17.000 तक कुल लम्बाई 17 किमी० तक के चौडीकरण एवं सुदृढीकरण के कार्य हेतु रुपए 5113.55 लाख रुपये इक्यावन करोड़ तेरह लाख पचपन हजार की लागत से संवरेगी। उन्होंने बताया कि अब जनपद खलीलाबाद और सिद्धार्थनगर के आवागमन में काफी सुगमता होगी। साथ ही साथ लोगों का समय भी बचेगा। उन्होंने कहा कि उक्त मार्ग के लिए मै व्यक्तिगत कई वर्षों से लगा हुआ था। मार्ग के वित्तीय स्वीकृति और लगभग 17 करोड़ से अधिक धन अवमुक्त होने पर भी देश के यशसवी पीएम मोदी ,सीएम योगी आदित्यनाथ और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का बहुत बहुत बधाई और आभार। जो कि मेरे प्रयास को तरजीह दी गई। और उक्त मार्ग के सुंदरीकरण और चौड़ी करण में हृदय से सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि जनपद सिद्धार्थनगर में बासी-ननदौर-खलीलाबाद मार्ग राज्य मार्ग सं0-88) के किमी0 0.000 से 17,000 तक कुल लम्बाई 17 किमी०।के चौड़ीकरण एवं शुद्धि करण एक पहली बनी थी। जो अब हुआ समाप्त। अंत में पत्रकारों का अभिनन्दन और स्वागत करते हुए कहा कि जनपद सिद्धार्थनगर की देव तुल्य आवाम का में आजीवन आभारी और कर्जदार हूं कि मुझे अपना सेवक समझा। उन्होंने कहा किमैंने मन बना लिया है कि जगदंबिका पाल का सपना, स्वास्थ्य रहे सिद्धार्थनगर अपना। इस मौके पर नपा सिद्धार्थनगर अध्यक्ष गोविन्द माधव, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल , शिक्षक संघ नेता राधारमन त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




