गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

हबीब नेशनल पब्लिक स्कूल में मनाया डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती

वार्षिकोत्सव व टॉप विद्यार्थियों में वितरण हुआ साइकिल

बर्डपुर/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बर्डपुर के हबीब नेशनल पब्लिक स्कूल पिकौरा में अम्बेडकर जयन्ती व बार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाई गई। सोमवार को प्रधानाचार्य इरफान अहमद के नेतृत्व में लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। प्रबन्धक महिबुल्लाह ने कहा कि बाबा साहब हर तरह के भेदभाव और वर्चस्ववाद के खिलाफ थे। वह एक समतामूलक समाज बनाना चाहते थे। इसके लिए वह शिक्षित और संगठित होने व संघर्ष करने पर जोर देते थे। उन्होंने कहा कि वह एक ऐसी शिक्षा की बात करते थे, जो स्वतन्त्र, आत्मविश्वासी और स्वाभिमानी बनायें। बाद में वार्षिकोत्सव पर अपने कक्षा में टॉप रैंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को कुल दस साइकिल वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य इरफान अहमद, प्रबन्धक महिबुल्लाह, उप प्रबन्धक खलीलुल्लाह, जिला सचिव कांग्रेस कमेटी जाकिर हुसैन, प्रधान प्रतिनिधि बैतुल्लाह, इस्तियाक अहमद, सुभाष कुमार, अमरावती, विशाखा गौतम, मंजू गौतम, लक्ष्मी, महेन्द्र विश्वकर्मा, जोगिन्द्र शर्मा, इस्तेखार अहमद, फिरोज अहमद, अनम आफरीन, शारिका विश्वकर्मा, सुनीता शर्मा, फैयाज अहमद, अबूशाद, अजीजुर्रहमान आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!