गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

गांवों के पण्डालों पर पहुंचकर डॉ0 पवन मिश्रा ने मां दुर्गा का दर्शन कर पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर अष्टमी तिथि को एमएलसी प्रतिनिधि एवं प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ0 पवन मिश्रा ने विधानसभा क्षेत्र के तमाम गांवों के पण्डालों पर पहुंचकर मां दुर्गा का दर्शन कर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान एमएलसी प्रतिनिधि एवं प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ0 पवन मिश्रा ने कहा कि सभी सम्मानित बन्धुओं और देवियों को मेरा सादर प्रणाम! आज हम सब नवरात्रि के इस पावन अवसर पर एकत्र हुए हैं, जो पूरे भारतवर्ष में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह नौ दिनों का उत्सव देवी दुर्गा के नव रूपों की आराधना को समर्पित है और यह हम सभी को आध्यात्मिक और सामाजिक रूप से जोड़ता है।

यह त्योहार केवल देवी दुर्गा की पूजा का ही नहीं, बल्कि नारी शक्ति को सम्मान देने का प्रतीक है। यह याद दिलाता है कि हर स्त्री के भीतर असीम शक्ति समाहित है। जिस तरह देवी दुर्गा ने बुराई पर विजय प्राप्त की, उसी तरह समाज में बुराई पर अच्छाई की जीत सुनिश्चित करने में हर नागरिक, खासकर नारी शक्ति को आगे आना होगा। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि एवं प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ0 पवन मिश्रा के साथ तमाम लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!