गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : तहसीलदार ने सुशासन सप्ताह का किया शुभारंभ

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बांसी/सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी संजीव रंजन के निर्देश पर बुधवार को तहसीलदार संजीव कुमार दीक्षित ने ग्राम पंचायत चेतिया के सचिवालय से सुशासन सप्ताह का शुभारंभ किया। सुशासन सप्ताह के अवसर पर आयोजित चौपाल में तहसीलदार संजीव दीक्षीत, खंड विकास अधिकारी आंनद कुमार गुप्त और सहायक विकास अधिकारी अजय राय ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा लागू योजनाओं की जानकारी दिया और ग्रामीणों की समस्याए सुना तथा त्वरित निस्तारण का जिम्मेदारो को निर्देश दिया।

इस दौरान ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लिए जागरूक करते हुए उन्हें योजनाओं हेतु सूचीबद्ध किया। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि सुशासन सप्ताह की आवश्यकता व प्रासंगिकता बताया। कार्यक्रम में कोतवाल मिश्रौलिया मोती लाल यादव, रामनाथ, परशुराम मणि त्रिपाठी, महेंद्र श्रीवास्तव, गीता राजन श्रीवास्तव, संजय चौरसिया सुरेंद्र कुमार, आशीष कुमार पांडेय, शेषनाथ यादव आदि मौजूद थे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!