सरकार बच्चों को अनपढ़ बनाकर मजबूर करके मजदूर बनाना चाहती है – राम मिलन भारती

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। भाजपा सरकार चाहती है कि दलित, पिछड़े और गरीब के बच्चे न पढ़ सकें। इसलिए सरकार 27000 स्कूलों को बन्द कर रही है, क्योंकि सरकारी स्कूल में सिर्फ दलित, पिछड़े और गरीब के बच्चे पढते है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राम मिलन भारती ने कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों को अनपढ़ बनाकर मजबूर करके मजदूर बनाना चाहती है। पढ़ेंगे, लिखेंगे तो विद्वान होंगे, जो सरकार नहीं चाहती है। क्योंकि सरकार रोजगार देगी नहीं तो गरीब आदमी प्राईवेट स्कूल में पढ़ा नहीं सकता तो मजबूर होकर मजदूर बनेगा। उन्होंने कहा कि मजदूर बनाने का एक बड़ा साजिश ये है कि 5 किलो राशन जो फ्री में दे रहा है। एक बार फैसला करेगा कि मुफ्त राशन बन्द। ऐसे स्थित में शिक्षा नहीं रोजगार नहीं मुफ्त राशन बन्द तो क्या होगा, मजबूर में मजदूर बनेगा। सरकार दलित पिछड़ों और गरीबों को स्कूल बन्द कराकर मजबूर में मजदूर बनाना चाहती है।




