गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

कोडारी-मथुरा बाज़ार-चौधरीडीह मार्ग का हुआ शिलान्यास, वर्षों पुरानी मांग पूरी

बलरामपुर। लंबे इंतजार के बाद कोडारी-मथुरा बाज़ारदृचौधरीडीह मार्ग के नवीनीकरण का सपना साकार हो गया। शुक्रवार को मथुरा बाज़ार चौराहे पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में तुलसीपुर विधायक कैलाश शुक्ला ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर 16 किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत कर दी। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र का यह मार्ग कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा था। सड़क की खराब स्थिति के कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण लंबे समय से सोशल मीडिया और ज्ञापन के माध्यम से सड़क निर्माण की मांग उठा रहे थे। अंततः विधायक कैलाश शुक्ला के अथक प्रयासों से लगभग 4611.23 लाख रुपये की लागत से इस सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण को शासन की स्वीकृति प्राप्त हुई। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक शुक्ला ने कहा कि “पिछली सरकारों में सिर्फ शिलान्यास पट्ट लग जाते थे, लेकिन धरातल पर काम नजर नहीं आता था। आज भाजपा सरकार ने प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में सड़कों का जाल बिछा दिया है। आने वाले समय में सड़कें इतनी बन जाएंगी कि ढूंढना पड़ेगा कि अब कौन-सी सड़क बनानी बाकी है।” उन्होंने पूर्व सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि विकास सिर्फ कागज़ों में नहीं, जमीन पर दिखाई देना चाहिए। मार्ग निर्माण से जहां क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, वहीं विकास की रफ्तार भी तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है। यह सड़क श्रावस्ती जनपद को भी जोड़ती है, जिससे व्यापार, कृषि और परिवहन को नई दिशा मिलेगी। लोगों ने कहा कि सड़क बनने से आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और व्यवसायियों के साथ ग्रामीणों को बड़ा लाभ मिलेगा। शिलान्यास के बाद क्षेत्रवासियों ने विधायक शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, जनमेजय सिंह, शिवप्रसाद यादव, माता प्रसाद पांडेय, विपुल मिश्रा, अनूप द्विवेदी, अरविंद अवस्थी, मथुरा प्रधान प्रतिनिधि सगीर अहमद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!