गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

नृशंष हत्या की घटना का बहराइच पुलिस ने किया सफल अनावरण

बहराइच। क्षेत्राधिकारी पयागपुर राज सिंह के कुशल नेतृत्व में स्वॉट/ सर्विलांस व थाना रानीपुर पुलिस की संयुक्त टीम को नृशंस हत्या की घटना का खुलासा करने में सफलता मिली। मु0अ0सं0 190/2025 धारा धारा- 103(1), 238, 61(2) बी.एन.एस.दर्ज करके गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी अनुसार थाना रानीपुर पुलिस को दिनांक 21.10.2025 को वादी रवि प्रताप सिंह पुत्र कृष्ण कुमार सिंह निवासी ग्राम त्रिवेदीपुरवा थाना रानीपुर द्वारा सूचना दी गयी कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनके बेटे शुभम सिंह की हत्या कर शव को घर से कुछ दूर स्थित खेत में डाल दिया है । सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा दिनांक मु0अ0सं0 190/2025 धारा- 103(1), 238 बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया । घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित कर पुलिस अधीक्षक द्वारा सख्त निर्देश दिये गये थे, जिसके क्रम में स्वाट/सर्विलांस व थाना रानीपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा हत्या की घटना में प्रकाश में आये अभियुक्तों की तलाश व गिरफ्तारी हेतु सतत् प्रयास कर रही थी। इसी बीच मुखबिर खास द्वारा प्राप्त सूचना पर अभियुक्तगण अजय वर्मा उर्फ ओमकार उर्फ दद्दन पुत्र जोखन वर्मा निवासी ग्राम त्रिवेदीपुरवा दा० सरवा थाना रानीपुर जनपद बहराइच उम्र करीब 18 वर्ष,उमेश वर्मा पुत्र आज्ञाराम वर्मा निवासी नेठिया थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच उम्र करीब 21 वर्ष,अजय कुमार कनौजिया पुत्र राम छबीले निवासी नेठिया थाना विशेश्वरगंज बहराइच उम्र 23 वर्ष को अव्वलपुर मकसूदपुर के पास से दिनांक 22.10.2025 को समय करीब 16.10 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों से घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त अजय वर्मा उपरोक्त ने बताया कि मेरे गांव त्रिवेदीपुरवा दा0 सरवा के रहने वाले शुभम सिंह का मेरी बहन मैना वर्मा से प्रेम प्रसंग था, जबकि मेरी बहन की शादी उमेश वर्मा पुत्र आज्ञाराम से तय थी जिसका शुभम सिंह द्वारा विरोध किया जा रहा था । जिसपर मेरी बहन ने मेरे व मेरे होने वाले बहनोई उमेश के साथ मिलकर शुभम सिंह को जान से मारने की योजना तैयार की । जिसपर हमारे द्वारा दिनांक 20.10.2025 को दीपावली की शाम करीब 07.00 बजे शुभम को उसी के खेत में दारू पीने के बहाने फोन कर बुलाया था । जहाँ पर मैं, उमेश व उसका दोस्त अजय कुमार कनौजिया ने मिलकर शुभम सिंह को दारू पिलाकर उसके नशे में होने का फायदा उठाकर पूर्वनियोजित योजना के तहत उसकी हत्या कर वहां से भाग गये और पकड़े जाने के डर से शुभम के फोन को ईंट से कूँचकर एक तालाब में फेंक दिये थे । जिसपर अभियुक्तगण की निशानदेही पर तालाब से मृतक शुभम के मोबाइल के क्षतिग्रस्त स्क्रीन गार्ड व बॉडी कवर व घटना स्थल के निकट झाड़ी से आलाकत्ल सीमेंट, गिट्टी व लोहे का सरिया लगा हुआ पत्थर का टुकड़ा जिसपर खून लगा था, बरामद हुआ । इसी क्रम में आज दिनांक 23.10.2025 को समय करीब 09.30 बजे पुलिस की एक अन्य टीम द्वारा घटना में शामिल अभियुक्ता मैना वर्मा को गोबरहा से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा सभी अभियुक्तगण को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से मृतक के मोबाइल का क्षतिग्रस्त स्क्रीन गार्ड व बॉडी कवर ,आलाकत्ल सीमेंट, गिट्टी व लोहे का सरिया लगा हुआ पत्थर का टुकड़ा (खून लगा),01 मोटरसाइकिल हीरो स्पेलेण्डर, 03 एन्ड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!