गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बकरीद के मद्देनजर ईदगाहों का पुलिस ने किया भ्रमण

लोटन/सिद्धार्थनगर। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) मयंक द्विवेदी ने बकरीद के मद्देनजर ईदगाहों का भ्रमण कर किया एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया ।आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए क्षेत्राधिकारी सदर मयंक द्विवेदी ने थाना क्षेत्र कोतवाली लोटन के क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सरोज भी उनके साथ मौजूद रहे।पुलिस क्षेत्राधिकारी द्विवेदी ने ईदगाहों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया। जिसके लिए पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था, और भीड़ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया,साथ हीसाथ उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और त्यौहार के दौरान शांति बनाए रखने में सहयोग वनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर द्विवेदी ने कहा, ष्बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे और त्याग का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य है कि यह पर्व शांति और सौहार्द के साथ ही मनाया जाए। पुलिस प्रशासन इसके लिए पूरी तरहदृढ़संकल्प है।ष् उन्होंने पुलिसअधिकारियों को सतर्कता और संवेदनशीलता के साथकर्तव्यों कानिर्वहनकरने के निर्देश दिए।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि थाना क्षेत्र में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि बकरीद के दौरान क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रशासन के साथ सहयोग करें और पर्व को उत्साह के साथ मनाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!