उत्तर प्रदेशबहराइच
सरयू नदी में पैर फिसलने से 15 वर्षीय किशोर डूबा, तलाश में जुटी पुलिस और ग्रामीण

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। बहराइच में सरयू नदी के भगहर क्षेत्र में सोमवार को एक 15 वर्षीय किशोर पैर फिसलने से नदी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और किशोर की तलाश शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि किशोर नदी के किनारे मौजूद था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर नदी में किशोर की तलाश कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक किशोर का कोई पता नहीं चल सका था।




