Uncategorizedउत्तर प्रदेशलखीमपुर
थाना हैदराबाद पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा के साथ किया गया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्ग दर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना हैदराबाद शिवा जी दुबे के नेतृत्व में थाना हैदराबाद पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.01.2025 को समय करीब 11.30 बजे ग्राम बौझवा तिराहे के पास से वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त मोहित सिंह पुत्र स्व0 रामसिंह उम्र करीब 30 वर्ष नि0ग्रा0 मिर्जापुर थाना नीमगांव जनपद खीरी को एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय खीरी के समक्ष भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0जयप्रकाश यादव,का0 धीरज यादव,का0 धर्मेन्द्र कुमार,का0 नीरज कुमार सामिल रहे।




