गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

उपजिलाधिकारी के साथ पर्यटन विभाग ने सील किया इटवा का एस0 पैलेस

इटवा/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत इटवा कस्बे में करहिया पुल के पास बने एस0 पैलेस मैरेज हॉल को प्रभारी जिला पर्यटन अधिकारी प्रिया सिंह के साथ उपजिलाधिकारी इटवा मय प्रशासन के साथ रविवार को सील कर दिया। आपको बता दें कि 17 जुलाई को उक्त मैरेज हॉल में एक नाबालिग लड़की के साथ दूसरे सम्प्रदाय के युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था। नाबालिग के पिता ने स्वयं मैरेज हाल पहुंचकर युवक को रंगे हाथ पकड़ा था। सूत्रों की जानकारी हुई थी कि युवक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर मैरेज हाल लाया था। युवक पर नाबालिग संग रेप का आरोप है। वहीं होटल मैनेजर पर बगैर आईडी के होटल का कमरा बुक करने का आरोप है। नाबालिग के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पर्यटन विभाग की ओर से की गई उक्त कार्यवाही दूसरे होटलों के लिये स्पष्ट सन्देश है कि बगैर आईडी प्रूफ के किसी को कमरा दिये तो विभाग से सख्ती से निपटेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!