गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

दिल्ली को 5 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची लखनऊ

दैनिक बुद्ध का सदंेश
.फाइनल मुकाबला मंगलवार को गोरखपुर और लखनऊ के बीच खेला जायेगा
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 4 में सोमवार का मैच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला दिल्ली व लखनऊ के बीच खेला गया, जिसमें लखनऊ के कप्तान यशवर्धन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 199 रन बनायें। वहीं दिल्ली की तरफ से प्रतीक रमन ने नॉट आउट 87, विकास राय ने 47, भास्कर भारद्वाज ने 28 और सक्षम राय ने 17 रन का योगदान दिया। लखनऊ की तरफ से तुषार ने दो आशुतोष, अमित, आदित्य ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने 19.02 बाल में 5 विकेट होकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। लखनऊ की तरफ से राजकुमार ने नवत 40, संदीप गुप्ता ने 32, आशुतोष चौधरी ने 32, समय को 39, निखिल राव 28, विनायक ने 22 रनों का योगदान दिया। दिल्ली की तरफ से भास्कर ने दो आनन्द, सक्षम, सचिन ने 01-01 विकेट लिया। वहीं बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 4 टूर्नामेंट का मैच के मैन ऑफ द मैच लखनऊ के आशुतोष चौधरी रहे। टूर्नामेंट मैच के मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख श्याम जायसवाल रहे। इस अवसर पर इस अवसर पर सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, मनीष श्रीवास्तव, विवेक त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, रंजीत चौधरी, बेचन प्रसाद, केशव यादव, राहुल चौधरी, चन्दन पाण्डेय, वकील खान, अशरफ अंसारी उर्फ बाबूजी सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं मंगलवार का मुकाबला गोरखपुर और लखनऊ के बीच खेला जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!