उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
ककरहवा बॉर्डर पर खाद की तस्करी चरम पर, जिम्मेदारों की मिलीभगत उजागर

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के ककरहवा बॉर्डर पर खाद की तस्करी चरम पर है। वहीं जिम्मेदारों की मिलीभगत उजागर हुआ है, जिसका सोशल मीडिया पर तेजी से विडियो वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि कृषि विभाग और सीमा पर तैनात एजेंसियों की मिलीभगत से ककरहवा बॉर्डर पर धड़ल्ले से खाद की तस्करी हो रही है। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक कृषि विभाग, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को तस्करी की पूरी जानकारी होने के बावजूद चुप्पी साधे हुए हैं। क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाया है कि कृषि विभाग ने नियमों को ताक पर रखकर नो मैंस लैंड में बनी दुकानों को ही खाद-बीज बिक्री का लाइसेंस दे रखा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ककरहवा बॉर्डर क्षेत्र का ही बताया जा रहा है।




