उत्तर प्रदेशबहराइच
चोरी के माल (जल जीवन मिशन पाइप) के साथ दो अभियुक्त को पयागपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पयागपुर। प्रभारी निरीक्षक पयागपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा रात्रि भ्रमण के दौरान बुधवार को 02 अभियुक्त शिवम सिंह पुत्र जिलेदार सिंह निवासी ग्राम सतरही थाना पयागपुर जनपद बहराइच एवं सुभाष कोरी पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी ग्राम सतरही थाना पयागपुर जनपद बहराइच सम्बन्धित मु0अ0स0 96/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस को चोरी के माल (जल जीवन मिशन पाइप ) सहित गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा गया । गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से एक अदद ट्रैक्टर महिन्द्र 555 क्प् मय लोहे के डनलफ , प्लास्टिक के 08 पाइप छोटे – बड़े (जल जीवन मिशन) बरामद किया गया।




