मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती की एंटी रोमियो टीम की बड़ी कार्रवाई

श्रावस्ती। महिला सुरक्षा एवं सम्मान के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती की एंटी रोमियो टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम और क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में एंटी रोमियो टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि मीराशाह मजार मोड़ के पास एक व्यक्ति राह चलती महिलाओं और बालिकाओं को देखकर अश्लील गाने गा रहा है एवं फब्तियां कस रहा है। टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पवन कुमार पुत्र कुंवारे निवासी ग्राम कंजड़पुरवा दाखिला कटरा थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना नवीन मॉडर्न पर मु0अ0सं0 0090/2025 धारा 296 ठछै के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गई है।पुलिस प्रशासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ऐसे तत्वों पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।




