गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

गरीबों की सेवा ही मेरा लक्ष्य है- नूर आलम

इटवा/सिद्धार्थनगर। स्थानीय विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत बगुलहवा ग्रांट के गरीब जनता में समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष ने कम्बल वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के इटवा विधानसभा अध्यक्ष नूर आलम इदरीसी ने शनिवार को अपने ग्राम पंचायत बगुलहवा ग्रांट के गरीब, असहाय लोगों को ठंढ़क से बचने के लिए कम्बल वितरित किया। इस अवसर पर नूर आलम इदरीसी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मैंने गरीबों की सेवा में कम्बल वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया है। गरीबों की सेवा सबसे बडा पुनीत कार्य है। इस लिए गरीबों की सेवा ही मेरा लक्ष्य है। जितना सम्भव होता है मैं गरीबों की सेवा करता हूँ। इस अवसर पर हफीजुल्लाह, खलील अहमद, समीउल्लाह, राम अचल, मो मारूफ, मो मुजाहिद, अतीउल्लाह, राम सूरत, सरातुल्लाह, अब्दुल सबूर आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!