बाबा साहब की जयन्ती पर विशाल शोभा यात्रा व संगीतमय जनसभा का होगा आयोजन

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ में पूर्व की भांति इस वर्ष भी भारतीय बौद्ध महासभा तहसील इकाई शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर के सौजन्य से संविधान निर्माता, बहुजन समाज के मुक्तिदाता, भारत रत्न, बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जयन्ती के शुभ अवसर पर तहसील शोहरतगढ़ में विशाल शोभा यात्रा व संगीतमय जनसभा का आयोजन किया गया है। शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए शोहरतगढ़ तहसील के अन्तर्गत आने वाले तमाम गांव, गली, मोहल्ले व चौराहा से लोग भव्य झांकियां सजाकर 14 अप्रैल को सुबह 9ः00 बजे शोहरतगढ़ तहसील प्रांगण में उपस्थित होंगे और यहीं से शोभायात्रा का शुभारम्भ किया जायेगा। शोभायात्रा पुलिस बूथ से होते हुए गड़ाकूल, तिरंगा चौराहे के रास्ते परसिया, गौहनियां चौराहा तक जायेगा तथा गौहनियां चौराहे से वापस आकर छतहरा शिव शंकर ढाबा के सामने मैदान में पहुंचते ही शोभा यात्रा जनसभा में तब्दील हो जायेगा। इसलिए आप सभी लोग 14 अप्रैल को दिन में 9ः00 बजे तहसील प्रांगण शोहरतगढ़ में पहुंचने की कृपा करें। वहीं से शोभा यात्रा की शुरूआत किया जायेगा।




