खड़ंजे में हो रहा पीले ईट का उपयोग और मानक विहीन तरीके से लगाया गया खड़ंजा

बहराइच। दमदार ठेकेदार की दबंगई के आगे अफसर बौने होते नजर आ रहे हैं और ठेकेदार की दबंगई नहीं रुक रही, धड़ल्ले से खड़ंजा लगाते समय पीली ईंट का उपयोग किया गया। मिली जानकारी अनुसार मिहीपुरवा ब्लॉक के करीकोट में जिला पंचायत विभाग से लगाये जा रहे खड़ंजे में पीले ईट का उपयोग और मानक विहीन तरीके से खड़ंजा लगाने का काम किया गया तथा ग्रामीणों के विरोध के बाद काम रुकवा दिया गया था लेकिन फिर उसी ईट से काम शुरू हुआ और तुरंत मिट्टी ढक कर पहचान खत्म कर दी गई। आखिर जिम्मेदार अधिकारी क्यूँ नहीं मौके की जाँच कर रहे और मानक विहीन टूटे ईट और पीले ईट से बन रहे खड़ंजे को रुकवा कर जनहित में हो रहे काम को सही ढंग से पूरा नहीं करवा रहे। अब बड़ा सवाल यह है कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी नहीं मान रहा ठेकेदार और पीली ईट को हटवा कर सही ईट् का भी नहीं इस्तेमाल कर रहा। अब देखना है अधिकारी जाँच कर बदलवा देंगे ईट या फिर मिट्टी के नीचे ही पीले ईट की कहानी खत्म हो जायेगी।ग्रामीणों नें खराब ईट से बन रहे खड़ंजे को रुकवा कर आला अफसरों से सही काम करवाने की गुहार लगाई थी।




