राजकीय जिला पुस्तकालय में काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन

सिद्धार्थनगर। आज दिनांक 24/04/2025 को राजकीय जिला पुस्तकालय सिद्धार्थनगर में कॅरियर काउंसलिंग एवं तनाव प्रबनधन कार्यशाला का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक श्री प्रकाश सिंह जी की अध्यक्षता एवं पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ० भारद्वाज शुक्ल जी की अगुवाई में किया गया ,मुख्य अतिथि के रूप में डॉ० अजय कुमार जी (जिला होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी ,सिद्धार्थनगर ), डॉ० कमल दीप जी (प्रभारी चिकित्साधिकारी, राजकीय होमियोपैथिक चिकित्सालय, रसूलपुर सिद्धार्थनगर, के० के० मिश्रा जी ( फार्मासिस्ट, सिद्धार्थनगर) की गरिमामयी उपस्थिति रही। डॉ० अजय कुमार जी ने प्रतियोगी बच्चों को करियर, व्यक्तित्व विकास , परीक्षा में तनाव कम करने से सम्बंधित जरुरी टिप्स दिए और होमियोपैथिक जगत के अपार संभावनाओं के बारे में भी बताया और नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे सभी छात्रों नीट परीक्षा की बारीकियों के बारे में बताया। डॉ० कमलदीप ने कहा कि पढ़ाई के साथ अपने स्वास्थ का भी ध्यान रखना चाहिए प्रतिदिन योग, मेडिटेशन जरूर करना चाहिए। इस अवसर पर पुस्तकालय में लगभग 39 छात्र ,छात्राएं सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन ष्जिला समन्वयक (पुस्तकालय) कृष्ण विहारी द्विवेदी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विकास उपाध्याय, भूपेंद्र मिश्र पुस्तकालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।




