गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश

बहराइच। मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा वर्ष 2025 के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया जिसके प्रस्तर-02(पप) निर्बन्धित अवकाशों की सूची के क्रमांक 25 पर महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 07 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को निर्बन्धित अवकाश घोषित किया गया है। शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 07 अक्टूबर 2025 सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है। शासन द्वारा लिये गये निर्णय के क्रम में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 07 अक्टूबर 2025 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। यह अवकाश निगोशिएबुल इन्सट्रूमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन नहीं होगा। शासनादेश के क्रम में निर्बन्धित अवकाश/स्थानीय अवकाश 07 अक्टूबर 2025 को निरस्त करते हुए निगोशिएबुल अवकाश 07 अक्टूबर 2025 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!