उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
युवक की पुलिस चौकी में बेल्ट और पट्टों से बेरहमी से की गयी पिटाई

बहराइच। गंभीरवा पुलिस चौकी थाना रामगांव क्षेत्र का मामला प्रकाश में आया है जहां पर युवक की पुलिस चौकी में बेल्ट और पट्टों से बेरहमी से पिटाई की गई। चौकी इंचार्ज राणा राज सिंह और सिपाही आशुतोष पर मारपीट के गंभीर आरोप पीड़ित ने लगाया है। पीड़ित शकील ने प्रधान से चुनावी रंजिश के चलते पुलिस द्वारा पिटाई करवाने का आरोप दिए गए तहरीर के माध्यम से लगाया है। प्रधान ने सांठगांठ कर चौकी इंचार्ज से साजिशन पीड़ित को पिटवाया। पीड़ित के शरीर पर बेल्ट और पट्टों के गहरे निशान बने हैं जो पुलिस बर्बरता की गवाही दे रही है। ‘मित्र पुलिस‘ के अमानवीय चेहरे से जनता में काफी आक्रोश फैल गया है। पीड़ित ने डीएम और एसपी से मिलकर न्याय की मांग किया है, पीड़ित के साथ मामले की निष्पक्ष जांच की मांग क्षेत्रवासियों ने उठाई।




