गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नगर पंचायत नें नेपाल की स्थिति पर किया शोक व्यक्त, जनता से शान्ति बनाये रखने की अपील

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी कार्यालय में हाल ही में सभासदों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पड़ोसी देश नेपाल में चल रहे संघर्ष और उसके नतीजों पर दुख व्यक्त करना था। बैठक में नेपाल में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई झड़पों में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। सभासदों ने इस हिंसक संघर्ष में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। सभी ने मिलकर नेपाल में जल्द से जल्द शान्ति बहाल होने की उम्मीद जतायी। इसके अतिरिक्त बैठक में नगर पंचायत बढ़नी कस्बे के निवासियों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। सभासदों ने इस बात पर जोर दिया कि जनता की समस्याओं का समाधान तुरन्त और प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। कस्बे में आपसी भाईचारा और शान्ति बनाये रखने के लिए एक विशेष अपील भी जारी की गई। जनता से अनुरोध किया गया कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और अगर उन्हें कोई भी समस्या या परेशानी नजर आती है तो तुरन्त प्रशासन को सूचित करें। इस पहल का मकसद कस्बे में शान्ति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाये रखना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!