गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ककरहवा में बनेगा इन्टीग्रेटेड चेक पोस्ट एक ही जगह होगी सारी सुविधायें उपलब्ध – सांसद जगदम्बिका पाल

सिद्धार्थनगर। अब भारत नेपाल के ककरहवा सीमा पर इन्टीग्रेटेड चेक पोस्ट का जल्द ही निर्माण होगा, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा, व्यापार तथा लोगों की आवाजाही के साथ-साथ अनेक देशों से आने वाले बुद्धिस्ट पर्यटकों को भी इससे बेहतर सुविधा मिलेगी। उक्त बाते सांसद जगदम्बिका पाल ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दी। उन्होंने कहा मेरे निरन्तर गृहमंत्री अमित शाह तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से निरन्तर प्रयास करने पर यह सुविधा हमारे जिले में मिली। उन्होंने कहा इन्टीग्रेटेड चेक पोस्ट के हो जाने से एक ही स्थान पर कई सरकारी एजेंसियों की मौजूदगी के कारण, यात्रियों और सामानों की जांच में लगने वाला समय कम हो जायेगा तथा व्यापार में बढ़ावा मिलेगा। जिससे दोनों देशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे तथा व्यापार में मजबूती मिलेगी। इतना ही नहीं एकीकृत चेक पोस्ट से सीमा सुरक्षा भी मजबूत होगी, क्योंकि यहां सभी सुरक्षा एजेंसियां एक साथ काम करेंगी। एकीकृत चेक पोस्ट से जहां सीमा पार व्यापार को बढ़ावा मिलेगा तो वहीं व्यापारियों को इससे सीधा लाभ होगा। आर्थिक गतिविधियां बढ़ेगी व रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। एकीकृत चेक पोस्ट के निर्माण और संचालन से सीमावर्ती क्षेत्रों में रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे। उक्त बातें सांसद जगदम्बिका पाल ने कही। उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा पर हमारा जिला होने के कारण हमारे सीमावर्ती क्षेत्रों का भी विकास होगा। इस अवसर पर नेपाल के पूर्व सांसद अभिषेक प्रताप शाह, राजेन्द्र पाण्डेय, मनोज मौर्या, चिनकू यादव, मण्डल अध्यक्ष चिल्हियां रमेश मणि त्रिपाठी, विजय पाण्डेय आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!