उत्तर प्रदेशबहराइच
चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम, चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। बहराइच जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चिलवरिया चौकी के पास मछियाही चौराहे का मामला प्रकाश में आया है जहां पर एक ही रात में स्कूल और दो दुकानों पर चोरों ने धावा बोल दिया। मिली जानकारी अनुसार चिलवरिया चौकी से मात्र चंद दूरी पर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया तथा चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। चोरी की इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। चोरों को पकड़ने के लिए चिलवरिया पुलिस चौकी सक्रिय हो गई है जल्दी ही चोर पकड़ में आएंगे।




