गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

बढ़या गांव में हुई सोशल ऑडिट की बैठक

मेंहदावल/संतकबीरनगर। मेंहदावल ब्लॉक में सोशल ऑडिट टीम की कार्यवाही शासन के निर्देश पर किया जा रहा है। जहां पर गांव में मनरेगा से हुए विकास कार्याे की जमीनी हकीकत परखने के साथ ही ग्रामीणों संग बैठक कर टीम द्वारा जानकारी ली जा रही है। शनिवार को मेंहदावल ब्लॉक के दो ग्राम पंचायतो में सोशल ऑडिट टीम द्वारा मनरेगा से हुए विकास कार्यों का सत्यापन किया गया। इसी कड़ी में शनिवार को मेंहदावल ब्लॉक के बढ़या ग्राम पंचायत में सोशल ऑडिट टीम द्वारा बैठक किया गया। जहां पर ऑडिट के दौरान ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत 2023-24 में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय व भौतिक सत्यापन टीम द्वारा किया गया। ग्राम पंचायत बढ़या में कोऑर्डिनेटर शालिनी त्रिपाठी के अगुवाई में बैठक आयोजित हुई। जहा पर उपस्थित वीर बहादुर, शिव प्रसाद, चुन्नू, जयराम, विवेक, चन्द्रिका, गुड़िया, शम्भू यादव, आदि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान सीता देवी के द्वारा गांव में करवाये गये विकास कार्यों से सहमति जताई। इस दौरान बैठक में प्रधान प्रतिनिधि इन्द्रसेन सिंह, रो0से0 राजू व पं0 सहायक गरिमा सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!