120 शीशी नेपाली शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का संदेश
बढ़नी/सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 50वीं वाहिनी बढ़नी ने अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए संसरी मार्ग पर एक बाइक सवार को नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसबी जवानों ने नेपाल से भारत की ओर आ रही एक मोटरसाइकिल को चेकिंग के दौरान रोककर तलाशी ली, जिसमें 120 सीसी नेपाली शराब लदी हुई पायी गयी। वहीं पूछताछ में बाइक सवार ने अपना नाम पिन्टू प्रजापति पुत्र गोवर्धन प्रजापति निवासी ग्राम जियाभारी थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर बताया। पूछताछ के बाद बताया कि नेपाल के सिरसिहवां गांव के राजेन्द्र नामक व्यक्ति के पास से लाया था। एसएसबी ने शराब सहित बाइक सवार को हिरासत में ले लिया। आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी करने के उपरान्त अग्रिम कार्रवाई के लिए गिरफ्तार अभियुक्त और बरामद नेपाली शराब को कस्टम बढ़नी को सुपुर्द कर दिया गया। एसएसबी उप निरीक्षक उमेश चन्द्रा ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाईयां जारी रहेंगी। उक्त बरामदगी एसएसबी उप निरीक्षक उमेश चन्द्रा, मिथुन चौधरी, शामराव, हिन्दू राव चवान, मो0 शमसाद रहें।




