हिंदू सुरक्षित विश्व सुरक्षित: संत ओम प्रपन्नाचार्य महराज

बलरामपुर। पचपेड़वा विकास खंड के इमलिया कोडर,थारू सांस्कृतिक संग्रहालय सभागार में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता संत ओम प्रपन्नाचार्य जी महराज ने हिंदू जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू सुरक्षित होगा तो विश्व सुरक्षित होगा इसके लिए हिंदुओ को अपने राष्ट्र नायक पर विश्वास करना होगा,उन्होंने कहा कि हमारे एक हाथ में विष है और एक हाथ में अमृत अब हमको यह तय करना है कि विष पान करे या अमृत।थारू समाज से आई महिलाओं को नारी शक्ति का नाम देकर संबोधित करते हुए कहा महाराणा प्रताप और विरशा मुंडा को जन्म देने वाली माताओं का जन्म कब होगा,धरती माता और दैविक शक्ति प्रतीक्षा में है ।संत ने रामायण काल का कैकेई और शबरी ,मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का भी उदाहरण दिया कि देश समाज का भला करने के लिए कैसे कैसे त्याग किया। हिंदू अपने को भूल कर अपनो के शत्रु बन जाता है,राम जी ने अपने के अपनत्व को जगाया।हमारे जीवन में ऐसे लोग हैं जो स्वार्थ में आकर हमारी बहु बेटियो को अंधा बना रहे हैं, उन लोगो से सावधान से संगठित होकर बचना है। हिंदू सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अवध प्रांत के प्रचार प्रमुख यशोदा नंदन जी भारत माता के जयकारे लगाते हुए हिंदुओ को एकजुट रहने की अपील किया और समाज, राष्ट्र और परिवार से जुड़े कई अहम मुद्दों पर अपने विचार रखे। आर एस एस के जिला प्रचारक जितेंद्र जी ने संघ गीतष्चंदन है इस देश की माटी, तपो भूमि हर ग्राम है,हर बाला देवी को प्रतिमा बच्चा बच्चा राम हैष् गाकर कहा कि सामाजिक एकता की पहली शर्त मन से भेदभाव की भावना को खत्म करना और हर व्यक्ति को अपना समझना है। मंच संचालन कर रहे आलोक पाठक ने अपने मधुर वाणी से उपस्थित मंचासीन और श्रोता का मन मोह लिया।इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक राम सुंदर, जिला कार्यवाह किरीट मणि,जिला सह संघचालक ए पी सिंह, सुभाष यादव,भाजपा नेता राम सरन गुप्ता, भाजपा के कामेश्वर मिश्रा,गोविंद सिंह,जिला पंचायत सदस्य शेखर यादव,बबलू चतुर्वेदी प्रधान,विजय पाल प्रजापति,जानकी पाल,अरुण देव पाठक,सहित भारी संख्या में हिंदू शामिल रहे।




