बांसी पुलिस ने 01 नफर वारन्टी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

बांसी/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी बांसी पवीन प्रकाश के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक बांसी सन्तोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को बांसी पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत वारण्ट सम्बन्धित वाद संख्या 1596/18 सरकार बनाम उमेश आदि धारा 323 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वारन्टी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वारण्टी दिनेश पुत्र शिवपूजन निवासी खरिका दुबे थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक बलराम धर दूबे, हेड कांस्टेबल विनोद तिवारी मौजूद रहें।




