गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : जन अधिकार पार्टी की कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। रविवार को जिला मुख्यालय के मौर्या लाज में जन अधिकार पार्टी की कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगन्नाथ मौर्य एवं कार्यक्रम का सफल संचालन जिला प्रभारी कुलदीप मौर्य ने किया। जन अधिकार पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कन्या कुशवाहा के निर्देश पर समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी देवी पाटन मंडल अमित शिवाजी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल सचिव गोरखपुर एवं बस्ती जनपद के जिलाध्यक्ष आशीष मौर्य उर्फ मखाया का कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान समीक्षा बैठक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अमित शिवाजी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सदस्यता अभियान को गति देने का निर्देश दिया एवं पार्टी के सिद्धान्त पर चलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कन्या के निर्देशों का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धान्तों और मूल विचारों पर चलने का संकल्प दिलाया।

समीक्षा करते हुए जिला कार्यकारिणी कंप्लीट करने और अमित शिवाजी सदस्यता अभियान को और तेज गति देने के जरूरत पर छोड़ दिया। उन्होंने कहा जिले में आने वाले समय में पार्टी जिला पंचायत का चुनाव लड़ेगी, हर वार्ड में तैयारी कर लें। जिला स्तरीय संगठन खड़ा करना होगा एवं पार्टी के सिद्धान्तों और मूल्यों को बताते हुए प्रत्येक समाज को प्रत्येक जाति और धर्म के लोगों को जन अधिकार पार्टी से जोड़ना होगा। तभी हमारा मूल उद्देश्य ष्जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारीष् का सपना साकार होगा। हर जाति के धर्म के लोगों को हम हिस्सेदारी देकर सामाजिक न्याय देने का काम करेंगे। इस मौके जिलाध्यक्ष जगन्नाथ मौर्य, जिला प्रभारी कुलदीप मौर्य, विश्राम मौर्य, अभिषेक, चन्द्रभान गौतम, टेकराम मौर्य, राम बहाल मौर्य, मगोले मौर्य, राम गनेश मौर्य, अरविन्द पासवान, नफीस अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button