गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

आधार अपडेट में मनमानी वसूली का लगा आरोप, सीएम से शिकायत

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ क्षेत्र में आधार कार्ड बनाने व अपडेट करने के नाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बढ़नी ब्लॉक के कपसिहवा गाँव निवासी रामहेत यादव ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की गई है। दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, शोहरतगढ़ स्थित एक आधार सेंटर संचालक द्वारा प्राथमिक स्कूल के बच्चों से आधार कार्ड बनाने के नाम पर 200 रुपये, जबकि सामान्य अपडेट के लिए 500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। वहीं मोबाइल नंबर अपडेट के लिए 300 रुपये तथा वयस्कों के नए नामांकन के लिए 5000 से 10000 रुपये तक लिए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि पहले नाबालिग के रूप में नामांकन किया जाता है, फिर बाद में उसे वयस्क बताकर पुनः अपडेट के नाम पर अतिरिक्त धन लिया जाता है। इस प्रकार प्रतिदिन हजारों रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख है कि वसूली गई धनराशि को अन्य व्यक्तियों के खातों में ट्रांसफर कराया जाता है, जिससे पूरे मामले में अनियमितता की आशंका और बढ़ जाती है। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि गरीब एवं स्कूली बच्चों का शोषण रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!