गोरखपुर : विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोला गोरखपुर। गोला क्षेत्र के रामनगर स्थित भितरी दुबौली में चल रही मबी इंस्टिट्यूट ने प्रदर्शनी का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया। विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस के अवसर पर मबी इंस्टिट्यूट सेंटर भितरी दुबौली रामनगर, जानीपुर कम्प्यूटर प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को जागरूक करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
संस्था के डायरेक्टर रवि विश्वकर्मा ने यहां उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कम्प्यूटर एक नवीनतम तकनीक है। जो ज्यादातर जगहों पर स्तेमाल किया जाता है। ये कम समय लेकर ज्यादा से ज्यादा काम सम्भव बनाता है। ये कार्यस्थल पर लोगों के श्रम कम कर देता है। अर्थात कम समय और कम श्रमशक्ति उच्च स्तर का परिणाम प्रदान करता है। इस प्रदर्शनी में जनता इण्टर कालेज दुबौली के प्रधानाचार्य डा निर्भय कुमार द्विवेदी, संदीप राय, हरिशंकर राय, करुणाशंकर मिश्र और इस संस्था के शिक्षक एवंम् शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।




