गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : डीएम ने शोहरतगढ़ में स्थापित बाढ़ कन्ट्रोल रूम का किया निरीक्षण

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर।डीएम डा0 राजागणपति आर0 द्वारा शोहरतगढ़ में स्थापित बाढ़ कन्ट्रोल रूम का रविवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी लक्ष्मीकान्त एवं रामचन्दर से जिलाधिकारी द्वारा आज बाढ़ प्रभावित एवं मैरूण्ड ग्रामो के कितने लोगों से वार्ता की गयी तथा क्या निराकरण किया गया है के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। सही जानकारी न देने पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। तहसील शोहरतगढ़ में कुल 34 ग्राम बाढ़ प्रभावित है तथा 17 मैरूण्ड ग्राम है। कन्ट्रोल से जिलाधिकारी द्वारा लेखपाल दुर्गेश, रजनीश विश्वकर्मा, संध्या पाण्डेय से वार्ता की गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गांवों में प्रतिदिन उपस्थित रहकर जानकारी बाढ़ कन्ट्रोल रूम एवं डीएम को उपलब्ध करायें। राहत सामग्री का वितरण अपनी उपस्थिति में कराने का निर्देश दिया। इसमें किसी भी प्रकार की शिकायत नही मिलनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button