रानी अहिल्याबाई होल्कर नें समाज के उत्थान एवं जनहित के कार्यों में अहम भूमिका निभाई: सांसद जगदम्बिका पाल

सिद्धार्थनगर। पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 जयन्ती के उपलक्ष्य में उनके प्रेरणादायक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर शनिवार को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जगदम्बिका पाल का स्वागत एवं अभिवादन संस्था प्रमुख प्रो0 डॉ0 राजेश मोहन द्वारा किया गया। साथ ही इस कार्यक्रम में एस0पी0 अग्रवाल संसद प्रतिनिधि, अखण्ड प्रताप सिंह (बार एसोसिएशन अध्यक्ष), डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य और डॉ0 मो0 नौशाद आलम, सह आचार्य उपस्थित थे। सांसद द्वारा अपने वक्तव्य में कहा गया कोई व्यक्ति महान तलवार और ताज से नहीं हो सकता बल्कि सेवाभाव निष्ठा सहिष्णुता के द्वारा हो सकता है। वक्ताओं ने कहा कि रानी अहिल्याबाई न्याय प्रिय थी, उन्होंने समाज के उत्थान एवं जनहित के कार्यों में अहम भूमिका निभाई। अहिल्याबाई होलकर महिलाओं के सशक्तिकरण सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए बहुत ही मजबूत काम करते हुए आदर्श प्रशासिका के रूप में स्थापित किया। उक्त कार्यक्रम में रंगोली, दौड़, बाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन डॉ0 नीलम, सहायक आचार्य और डॉ0 नम्रता भारती, सहायक आचार्य द्वारा किया गया। जिसके अन्तर्गत दौड़ में प्रथम स्थान तमन्ना मीना एमबीबीएस 2024 और रंगोली में दिवाकर, विशाल, अविरल सिंह, आशीष, पंकज के ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। सभी ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।




