गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

देवरिया माफी शिव मंदिर में शिवरात्रि मेले का भव्य आयोजन, उदयपाल सिंह पटेल ने कराया जलपान

दैनिक बुद्ध का संदेश
साऊघाट/बस्ती। विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत स्थित देवरिया माफी के प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य मेला लगा । सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज़ के गांवों से आए शिवभक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शिक्षित युवा समाजसेवी उदयपाल सिंह पटेल ने मेले में आए शिवभक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था कराई। उन्होंने स्वयं उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं जलपान वितरित कराया। उनके इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों ने इसे सेवा और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उदयपाल सिंह पटेल ने कहा कि शिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर भक्तों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि आगे भी वे समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहेंगे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान इरफान अहमद, जयराम चौधरी, गोविंद आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!