उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
एफआईआर दर्ज के विरोध में सौपा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर। एन एम ओ पी एस के आह्वान पर 25 नवम्बर को जंतर-मंतर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न होने के वाबजूद कार्यक्रम के आयोजक विजेंद्र धारीवाल व अन्य साथियों पर दिल्ली प्रशासन द्वारा एफ़ आई आर दर्ज किए जाने के विरोध में संगठन के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जनपद सिद्धार्थनगर में विरोध प्रदर्शन दर्ज कर प्रथम सूचना रिपोर्ट की प्रतीकात्मक प्रति को जलाया गया, जिला अध्यक्ष अटेवा बृजेश कुमार द्विवेदी ने बताया की यह कार्यक्रम पूरे देश में आज के दिन किया जा रहा है जनपद सिद्धार्थनगर के सभी ब्लॉकों में शिक्षक और कर्मचारियों द्वारा इस प्रकार के विरोध दर्ज कराए गए एफ़ आई आर वापस लो के नारे लगाए गए।




