गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : द्विवार्षिक चुनाव में वाइ0के0द्विवेदी अध्यक्ष,रामकरन उपाध्यक्ष,शिवाकांत मन्त्री निर्वाचित

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में वाई0के0द्विवेदी अध्यक्ष, रामकरन गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिवाकांत पाण्डेय जिलामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। सोमवार को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज के सभागार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष आशोक त्रिपाठी की अध्यक्षता एवं शिवाकांत पाण्डेय के संचालन में हुए अधिवेशन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार रावत,प्रदेश महामंत्री अतुल मिश्रा के देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ पदाधिकारियों में वाई0पी0यादव कार्यकारी अध्यक्ष, सुरेन्द्र कुमार जाटव कोषाध्यक्ष, शिवपूजन मणि को सम्प्रेक्षक पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदेश महामंत्री अतुल मिश्रा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अधिवेशन का उद्घाटन विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही एवं अपर जिलाधिकारी उमाशंकर सिंह,मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा0ए0के0झा, सीएमओ डा0वी0के0अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर डीपीए अध्यक्ष वाई0पी0यादव, मन्त्री गोविन्द ओझा, अमित त्रिपाठी, उमेश पाण्डेय, अमीन संघ के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिलामंत्री शुकदेव यादव, ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल, ग्रामीण कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार, मन्त्री लल्लन भास्कर, राज्य कर्मचारी महासंघ के जयगोविंद यादव, सिंह, रणजीत यादव, गोविन्द पाण्डेय, रामचन्दर चौधरी, शम्भू प्रसाद, शारदा कुमारी, पंकज पासवान, रविशंकर त्रिपाठी, रंजना जायसवाल, गीता यादव, शिवांगी वर्मा, पूनम देवी, रीता गौतम, मंजू सिंह, चन्द्र लेखा, सुशीला, इन्द्रमती चन्द्र रेखा, माधुरी श्रीवास्तव, समापन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रान्तीय अध्यक्ष सुरेश रावत प्रान्तीय महामंत्री अतुल मिश्रा ने किया।

Related Articles

Back to top button