गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सावन माह के पहले सोमवार को भंडारे का हुआ आयोजन

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। सावन माह के पहले सोमवार को तहसील परिसर में आदर्श बार एसोसिएशन द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। तहसील परिसर में सोमवार को भगवान शिव और गणेश की विधि विधान से पूजा-अर्चना कर भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद श्रद्धालुओं को पूड़ी सब्जी आदि वितरित किया गया। अध्यक्ष देवेंद्र पाठक, महामंत्री शैलेन्द्र रावत, अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव आदि के अनुसार श्रावण मास में भंडारे का विशेष महत्ता है। इस तरह के आयोजन से लोगों में भक्ति और आस्था का भाव बढ़ता हैं, साथ ही समाज में एकता व सहयोग की भावना को मजबूती मिलती हैं। इस दौरान एसडीएम न्यायिक विवेकानंद मिश्रा, तहसीलदार रविकुमार यादव, उदयभान, अजय कुमार पाठक, रघुवर प्रसाद, मुकेश श्रीवास्तव, सुभाष, अनिल, अधिवक्ता सुभाष विश्वकर्मा, दुर्गेश श्रीवास्तव, मनोज मौर्या, राजीव अग्रहरि, रत्नेश, रंजीत, सोनू यादव, अनिल यादव, विपुल पाठक, अंशु श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!