गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अब मिलेगा शुद्ध जल, इंतेजार होगी खत्म – पूर्व मंत्री डॉ0 सतीश द्विवेदी

भनवापुर/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड भनवापुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत भड़रिया में ब्लाक प्रमुख भनवापुर शशिकला ओझा के द्वारा आरो पेयजल की व्यवस्था को लेकर काफी प्रयासरत है, जहां लाखों रूपए की लागत से लगाई गई आरो का उदघाटन पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डाक्टर सतीश चन्द्र द्विवेदी के द्वारा भड़रिया डोमसरा डुमेश्वर नाथ के स्थान पर आरो व हाईमास्टर लाइट तथा बिशुनपुर हरी माता दुर्गा के मंदिर पर लगे आरो टंकी का उदघाटन समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया है। पूर्व मंत्री डॉ0 सतीश द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीणों के इंतेजार खत्म होगी, अब आप लोगों को शुद्ध जल मिलेगा। जबसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है तबसे यहां की जनता के सपने को साकार किया। अब हम सब का दायित्व है कि भाजपा के प्रत्याशी को विजयी बनाकर विकास को नई बुलन्दी तक पहुंचाएं। क्षेत्रों में समुचित विकास होगा। वाटर एटीएम, अत्येष्टि स्थल के साथ पूरे भनवापुर ब्लाक में सड़क, नाली, पानी की बेहतर सुविधाएं होंगी। केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है तो सभी योजनाओं को भनवापुर ब्लाक में पहुंचाया जायेगा। सभी गरीबों को प्रधानमंत्री आवास के तहत पक्का मकान दिया जायेगा। वहीं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा के द्वारा बताया गया कि जहां ग्रामीण शुद्ध पेयजल क्षेत्र पंचायत राज्य वित्त व पन्द्रहवां वित्त योजना अन्तर्गत का लोकार्पण होगा, जिससे ग्रामीण परिवारों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होगा। सरकार की मंशा के अनुसार क्षेत्र पंचायत के अन्तर्गत कार्य कराया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!