हरैया सतघरवा ब्लॉक परिसर में भव्य होली मिलन समारोह, हजारों लोग हुए शामिल

दैनिक बुद्ध का संदेश
शिवपुरा/बलरामपुर। विकास खंड हरैया सतघरवा के प्रांगण में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक प्रमुख अविरल सिंह उर्फ विशाल सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए। समारोह के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अविरल सिंह उर्फ विशाल सिंह ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी सद्भाव और मेलजोल को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली के पर्व को हर्षाेल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम के दौरान बुद्ध सागर मणि त्रिपाठी जन्मेजय सिंह शिव प्रसाद यादव स्वदेश मणि त्रिपाठी कमलेश श्रीवास्तव राजेंद्र वर्मा पूर्व प्रधान लालपुर विशुनपुर गुलाब सिंह पूर्व प्रधान सिकंदरबोझी राज बहादुर सिंह राघव राम पांडेय कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिव लाल ओम प्रकाश शुक्ला पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्य व बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान व क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।




