गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

‘उपज’ की नई कार्यकारिणी का स्वागत, प्रदेश सचिव ने कराया दायित्व बोध

रमेश मिश्रा अध्यक्ष व देवेंद्र पांडेय बने महामंत्री

बस्ती। उत्तर प्रदेश एसोसियेशन ऑफ जर्नलिस्ट (उमआईटी) की नवगठित जिला इकाई के पदाधिकारियों का प्रेस क्लब सभागर में परिचय कराते हुये उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रदेश सचिव जयंत कुमार मिश्रा के निर्देश पर संयोजक स्कंद कुमार शुक्ल एवं संतोष त्रिपाठी ने नई कार्यकारिणी का गठन कर उन्हे सांगठनिक गतिविधियां तेज करने का निर्देश दिया है। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपज के प्रदेश सचिव जयंत कुमार मिश्र ने कहा कि उपज की कार्यकारिणी मे सभी सक्रिय पत्रकार हैं, निश्चित रूप से संगठन को उनके अनुभव और सक्रियता का लाभ मिलेगा। प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने कहा बस्ती की पत्रकारिता निरन्तर समृद्ध हो रही है। हमे एकजुटता के साथ आगे बढ़ना है और निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता को धार देना है। अशोक श्रीवास्तव ने पत्रकार हितों के लिये एक समृद्ध कोष के गठन की मांग प्रमुखता से उठाया। कहा हमे मिलकर एक समृद्ध कोष का गठन करना चाहिये जो साथियों के मुसीबत में काम आये। सभी ने इसका समर्थन किया। कार्यक्रम का संचालन अनुराग श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में स्कंद शुक्ल सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। नवीन कार्यकारिणी में रमेश चन्द्र मिश्र को जिलाध्यक्ष तथा देवेन्द्र पाण्डेय को महामंत्री बनाया गया है। नवनिधि पाण्डेय, मनोज कुमार यादव, लवकुश सिंह, अमृतलाल, पारसनाथ मौर्य को उपाध्यक्ष नामित किया गया है। पांच संगठन मंत्रियों में संदीप यादव, संतोष श्रीवास्तव, आशुतोष नारायण मिश्र, सत्येन्द्रनाथ श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव शामिल हैं। जय प्रकाश उपाध्याय को कोषाध्यक्ष व धनंजय श्रीवास्तव को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। अमर वर्मा, अजय श्रीवास्तव, अनिल सिंह, जितेन्द्र यादव, संदीप शुक्ला, सद्दाम हुसेन, श्रीकांत शुक्ल, सुमित जायसवाल, बृजेश त्रिपाठी, राधेकृष्ण द्विवेदी आदि मौजूद रहे। अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार जताते हुये शीघ्र ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने की बात कही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!