गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मानवाधिकार दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। स्थानीय शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वामी विवेकानन्द एवं रानी लक्ष्मीबाई इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप से मानवाधिकार दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अर्थशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ0 ए0के0 सिंह रहे, जिन्होंने छात्र-छात्राओं को मानवाधिकारों के महत्व पर विस्तार से सम्बोधित किया। डॉ0 सिंह ने कहा कि मानवाधिकार प्रत्येक व्यक्ति को जन्म से प्राप्त होते हैं, जो उसके गरिमापूर्ण जीवन के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि ये अधिकार व्यक्ति की स्वतन्त्रता, समानता और न्याय सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में मानवाधिकारों के विकास की चर्चा की और भारतीय संविधान में निहित मौलिक अधिकारों की व्याख्या की। उन्होंने यह भी बताया कि मानवाधिकारों की रक्षा करना केवल सरकार की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्रों को जागरूक नागरिक बनने और समाज में मानवाधिकारों के संरक्षण हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन स्वामी विवेकानन्द इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 राम किशोर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार केवल अधिकार नहीं, बल्कि मानवीय गरिमा का प्रतीक हैं। इनका सम्मान करना ही सच्चे नागरिक होने का प्रमाण है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे समाज में समानता, स्वतन्त्रता और न्याय की भावना को मजबूत करें। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ0 प्रवीण कुमार, इन्द्रदेव वर्मा, डॉ0 शिष्टपाल सहित अनेक छात्र-छात्राएं जैसे रवि, संदीप, खुशी, नीलू, नेहा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!