गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

चिकित्सक चयन हेतु साक्षात्कार 08 व 09 सितम्बर को

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत जनपद-बहराइच में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के तहत रिक्त संविदा चिकित्सकों (एम.बी.बी.एस./दन्त शल्यक एवं आयुष चिकित्सकों) के पद पर चयन हेतु 08 व 09 सितम्बर 2025 को विकास भवन सभागार में साक्षात्कार आयोजित होगा। साक्षात्कार के लिए पात्र एवं अपात्र पाए गये अभ्यर्थियों की सूची एनआईसी की वेबसाइट तथा कार्यालय मुख्य चिकित्सा बहराइच के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध है।
यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि 08 सितम्बर को प्रातः 10ः30 बजे से अपरान्ह 03ः00 बजे तक समस्त कार्यक्रम अन्तर्गत एम.बी.बी.एस. चिकित्सकों तथा अपरान्ह 03ः30 बजे से अपरान्ह 05ः00 बजे तक दन्त शल्यक का साक्षात्कार होगा। इसी प्रकार 09 सितम्बर को प्रातः 10ः30 बजे से अपरान्ह 04ः00 बजे तक मैनस्ट्रीमिंग ऑफ आयुष चिकित्सकों का तथा अपरान्ह 04ः15 बजे से अपरान्ह 05ः00 बजे तक आयुष चिकित्सक (आर.बी.एस.के.) पद हेतु साक्षात्कार होगा। सीएमओ ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी वांछित अभिलेखों के साथ ससमय साक्षात्कार की प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!