गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नपा बांसी के मैरेज हाल के मरम्मत पर 22 लाख का हुआ बन्दरबांट, जांच की मांग

दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी/सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद बांसी में करोड़ों रुपये की लागत से वर्षों पहले बने माघ मेला स्थित बृजभूषण मैरेज हाल की मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर दिये गये, लेकिन हालात आज भी खण्डहर जैसे बने हुए हैं। आपको बता दें कि नगर पालिका परिषद बांसी द्वारा कराई गई तथाकथित मरम्मत केवल कागजों में हुई है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयान कर रही है। वहीं जमीनी हकीकत चौंकाने वाली प्रकाश में आयीं है। बृजभूषण मैरेज हाल की स्थिति आज भी बदतर बनी हुई है। दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें, टूटी टाइलें, धंसा हुआ फर्श व चारों तरफ गन्दगी का अम्बार एवं झांक रहे छत से लोहे के सरिए और सीमेन्ट झड़कर नीचे गिर रहा है। वहीं लाखों की मरम्मत के बावजूद यह भवन किसी भी समय जानलेवा हादसे का कारण बन सकता है। सूत्रों के मुताबिक बृजभूषण मैरेज हाल के निर्माण और मरम्मत के नाम पर टेण्डर प्रक्रिया के जरिये लगभग 22 लाख रुपये की बन्दरबांट की गई, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। अब यह सवाल उठता है कि मरम्मत के नाम पर धन गया कहां और काम हुआ कहां? नगर पालिका परिषद लूट का अड्डा बना हुआ है और वर्षों से चल रही खाऊ-कमाऊ नीति के कारण नगर का विकास पटरी से उतर गया है। बड़े-बड़े प्रोजेक्ट सिर्फ फाइलों में पूरे हुए, धरातल पर सब कुछ ढह चुका है। भाजपा सरकार पारदर्शिता और विकास की बात करती है, फिर बांसी नगर पालिका परिषद में करोड़ों के घोटाले किसके संरक्षण में चल रहे हैं और बांसी की जनता ने बृजभूषण मैरेज हाल के मरम्मत कार्य घोटाला जिला ही नहीं, बल्कि प्रदेश स्तर पर जांच की मांग किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!