गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

विद्यार्थी के भविष्य संवारने और समाज को सही दिशा देने का एक अनोखा नाम है मुश्तन शेरुल्लाह

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विद्यार्थी के भविष्य संवारने और समाज को सही दिशा देने का एक अनोखा नाम है मुश्तन शेरुल्लाह। जिन्हें शिक्षक दिवस पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति शिक्षक राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।ब्लॉक शोहरतगढ़ के कम्पोजिट विद्यालय लेदवा के शिक्षक मुश्तन शेरुल्लाह को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने पर लोगों में खुशी है। राज्य शिक्षक पुरस्कार से हुए सम्मानित हुये मुश्तन शेरुल्लाह स्कूल के बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व समाज के बेहतरी के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उत्कृष्ट शिक्षक मुश्तन शेरुल्लाह को 05 सितम्बर 2025 को लखनऊ के लोक भवन में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा के शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी इसी कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा मंत्री सन्दीप सिंह व माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने जनपद सिद्धार्थनगर ब्लॉक शोहरतगढ़ के कम्पोजिट विद्यालय लेदवा के शिक्षक मुश्तन शेरुल्लाह को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें शिक्षा मंत्री प्रशस्ति-पत्र, मां सरस्वती की स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। उनके सम्मानित होने पर ब्लॉक व जनपद के शिक्षकों, बच्चों , अभिभावकों और समाज के अन्य नागरिकों में अपार खुशी है। इनकी कार्य प्रणाली, व्यवहार, मृदाभाषी होना, अभिभावकों से आत्मीय सम्बंध की प्रगाढ़ता, कार्य तत्परता व शिक्षण और प्रशिक्षण का अनोखा तरीका लोगों को आकर्षित कर लेता है। सुबह से देर रात तक उनके कार्य के प्रति समर्पण व बच्चों के भविष्य व समाज को सही दिशा की ओर ले जाने की योगदान का अनोखा पहल सबको अच्छा लग रहा है। अपने विद्यालय के अन्य शिक्षकों के साथ उनके टीम भावना रूपी सहयोग से बच्चों के भविष्य को संवारने के कार्य किया जा रहा है। विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों कम्प्यूटर, प्रोजेक्टर, टैबलेट, डेस्क बेंच, खेलकूद सामग्री, टीएलएम, प्रिंन्टरिच सामग्री, सक्रीय पुस्तकालय, स्मार्ट क्लासरूम, स्वच्छ पेयजल हेतु आरओ वाटर व्यवस्था, हरे भरे व बेहतर कक्षा रूपान्तरण के बीच करीब 300 बच्चों को रुचिपूर्ण वातावरण में शिक्षा दी जा रही है। विद्यालय के सभी शिक्षकों की लगनशीलता बच्चों की कामयाबी की इबारत बन रही है। पढ़ाई के साथ-साथ जिला, मण्डल व राज्य स्तर तक के खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों की प्रतिभागिता, प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल किया जाना, टीएमएम विज्ञान मेला, महोत्सव , स्वास्थ्य, शिक्षा, मतदान जागरूकता कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भागीदारी, नवोदय विद्यालय, छात्रवृत्ति आधारित परीक्षा, विद्याज्ञान स्कूल प्रवेश, मानक इंस्पायर एवार्ड व स्कूल में बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन और समावेशी शिक्षा पर जोर देना प्राथमिकताओं में रहता है। इन्हीं सब उपलब्धियां के चलते पांच सितम्बर शिक्षक दिवस के दिन मुख्यमंत्री की उपस्थिति वाले कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा मंत्री व अन्य मंत्रियों और अधिकारियों के बीच राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुये शिक्षक मुश्तन शेरुल्लाह ने कहा कि बेहतर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने की ओर विद्यालय के सभी शिक्षकों के साथ अग्रसर हैं। छात्रों के निरन्तर आगे बढ़ने और उनकी सफलता पर खुशी मिलती है। छात्रों के जीवन को ज्ञान रूपी प्रकाश से उजियारा कर सकें यही मंशा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!