गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 19 अगस्त से मतदाता सूची का पुनरीक्षण

इटवा/सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इटवा में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम 19 अगस्त से प्रारम्भ होगा। इसके लिए सोमवार को इटवा विकास खण्ड कार्यालय में बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बीएलओ को अभियान के दौरान किस तरह से कार्य करने हैं और नये मतदाताओं को कैसे जोड़ना है, इसके बारें में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। एसडीएम इटवा कुणाल ने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर वर्तमान मतदाता सूची में जरूरी बदलाव करेंगे। इसमें नये नाम जोड़ने, पुराने नामों में सुधार और हटाए जाने वाले नामों की पहचान की जायेगी। नये मकानों और छूटे हुए मकानों के मतदाताओं के नाम भी जोड़े जायेंगे। 01 जनवरी 2025 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम भी मतदाता सूची में शामिल किये जायेंगे। प्रशिक्षक अखिलेश कुमार चौधरी ने बीएलओ को निष्पक्ष तरीके से काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण से जुड़ी सभी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम में प्रभारी एडीओ पंचायत विजय कुमार सहित संदीप कुमार, नियाज अहमद, प्रेम चन्द, मो0 रफीक, नफीस, ओंकारनाथ, मनीष कुमार, जुबेर, कमल गीर, तौफीक अहमद, बिन्देश्वरी, शिव पूजन, राम कृपाल, राम प्रताप सहित अन्य बूथ लेबिल अफसर मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!