गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

देश की सेना के सम्मान में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपाइयों ने निकाला तिरंगा यात्रा

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर ऑपरेशन सिंदूर के सफलता के उपरांत भारतीय सेना के सम्मान में पूरे देश में चल रहे भारत शौर्य तिरंगा यात्रा के क्रम में जनपद सिद्धार्थनगर ककरहवा बॉर्डर से हनुमान मंदिर तक भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशाल भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाला।इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।लोगों ने भारतीय सेना के सम्मान में नारे बाजी कर जवानों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जो जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा ने कहा यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के अदम्य साहस,शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है।जो चुनौती हो और राष्ट्र संकट में हो तो धैर्य और एकता ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी होती है इस माहौल में जवानों के कारण भारत ने पाकिस्तान के हौसलों को परस्त किया है।जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सेनाएं जबरजस्त प्रदर्शन करके देश को मान को बढ़ाया है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री विपिन सिंह,जिला मंत्री अजय उपाध्याय,कार्यक्रम आयोजक संतोष शुक्ला,जिला मीडिया प्रभारी भाजपा निशांत पाण्डेय,मंडल अध्यक्ष बर्डपुर अमित उपाध्याय,रमेश मणि त्रिपाठी,वरिष्ठ भाजपा नेता अम्बरीष जयसवाल,तेज प्रताप जयसवाल, हेमंत जयसवाल,हरि शंकर तिवारी,रामचरण जयसवाल,सुरेंद्र शुक्ला,पूर्व प्रधान बालमुकुंद जयसवाल,विक्की शुक्ला,मंगलेश शुक्ला,गुड्डू यादव आदि लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!