आकर्षण का केंद्र रहा शोहरतगढ़ क्षेत्र का प्रसिद्ध लेदवा मेला
बानगंगा नदी घाट पर मां गंगा की पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं ने की दीपदान और गोदान

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा पर बानगंगा नदी के तट पर लगने वाला लेदवा का प्रसिद्ध मेला अपने आपमें ऐतिहासिक रहा। कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु बानगंगा नदी घाट पर मां गंगा की पूजा अर्चना कर दीपदान और गोदान कर सुख समृद्धि की कामना की।कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को क्षेत्र के लेदवा बानगंगा नदी घाट पर भव्य मेला लगा। नदी में स्नान के साथ लोगों ने मेले का आनंद लिया। विभिन्न प्रकार के झूले, सामानों की दुकानों के चलते मेले में काफ़ी रौनक रही। झूला पर झूलने वालों व खजले की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ रहे। क्षेत्र के वयोवृद्ध राजकुमार, सीता राम व मेला व्यवस्थापक मोहम्मद आसिम नैय्यर, शौक़ी लाल आदि ने कहा कि लेदवा मेला सैकड़ो वर्षों का इतिहास संजोकर लोगों को मनोरंजन कराता है। यह मेला ऐतिहासिक है। इस मेले का क्षेत्रवासी बेसब्री के इंतजार करते हैं। दूरदराज से लोग मेला देखने के लिये कार्तिक पूर्णिमा पर यहां पहुंचते हैं। थाना क्षेत्र के लेदवा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिये बना अस्थायी पुलिस सहायता केन्द्र, खोया पाया केन्द्र की टीम ने मेला में बिछड़े दर्जनों मासूमों को खोया पाया केन्द्र ने उनके परिजनों से मिलाया।कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु बानगंगा नदी पर मां गंगा की पूजा अर्चना कर दीपदान और गोदान कर सुख समृद्धि की कामना करने पहुंचे। मेला स्थल के झूला, सर्कस, डांस पार्टी वाले जगहों पर सुरक्षा जवान सतर्क रहें। नदी के बीच में आवागमन के लिये घाट पर वैकल्पिक लकड़ी का पुल व नाव की व्यवस्था रही। बड़े वाहनों को मेला स्थल तक पहुंचने में रास्ते के बानगंगा मुख्य नहर सकरे पुलपर काफ़ी कठिनाई हुई, जहाँ घंटो जाम लगा रहा। मेला में परिजनों के साथ आये पड़ोसी जनपद बलरामपुर के बिजुआ गांव के पांच वर्षीय मासूम शिवम, शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के लोहडटी गांव के चार वर्षीय निखिल, बगुलहवा गांव के सात वर्षीय शिवांगी, पांच वर्षीय काजल,छः वर्षीय बनुवा,पांच वर्षीय जितेंद्र लाडवा के छः वर्षीय प्रीतम, ढेबरुआ थाना के झिंगहा के सात वर्षीय धर्मवीर, थाना कठेला के नोडीहवा के पांच वर्षीय दिलीप आदि बिछड़े हुये मासूमों को उनके परिजनों के सुपुर्द खोया पाया केंद्र टीम ने किया। सुरक्षा व्यवस्था में इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, का. प्रभाकर यादव, का. दिनेश व मेला व्यवस्थापक मोहम्मद आसिम नैय्यर आदि लगे रहे।




