गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

दंबगई के दम पर घर, जमीन, जायदाद पर कब्जा करने को लेकर डीएम व एसपी को दिया पत्र

सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र गोल्हौरा के ग्राम बनगाई बाबा में दबंग द्वारा दंबगई एवं गुण्डई से घर, जमीन व जायदाद पर कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर पीड़ित पवन कुमार मिश्रा पुत्र सर्वजीत मिश्रा निवासी ग्राम बनगाई बाबा पोस्ट-गौरा बाजार थाना-गोल्हौरा सिद्धार्थनगर ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच कराकर न्याय करने की विनती किया हैं। डीएम व एसपी को प्रार्थना पत्र देते समय पीड़ित पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि उसके घर, जमीन व जायदाद पर गांव का ही मोहम्मद इस्माइल पुत्र वसालत द्वारा कब्जा कर लिया गया है। उपरोक्त दबंग व्यक्ति हमारे बड़े भाई सर्वजीत मिश्रा पुत्र जटाशंकर मिश्रा को काफी प्रभावित कर रखा है। इन्हीं सब के चक्कर में मेरे बड़े भाई आये दिन मार-पीट व झगड़ा करते है तथा मुझे हिस्सा नहीं दे रहे है। मेरे बड़े भाई व उसके दबंग व्यक्ति द्वारा मेरे परिवार पर भी गन्दी निगाह रखते हैं। अतः आप लोग मेरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर प्रार्थी के साथ न्याय करने की कृपा करें। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने पीड़ित पवन कुमार मिश्रा के प्रार्थना पत्र को पाते ही तुरन्त उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी इटवा आदेश करते हुए संयुक्त रूप से जांच कर विधिक कार्यवाही करें। कानून व्यवस्था कायम करें व विवाद का निस्तारण करायें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!