गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

देश के सर्वाेच्च सम्मान भारत रत्न एवं पद्म विभूषण से किये गये सम्मानित: मणेन्द्र मिश्रा श्मशाल

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय शोहरतगढ़़ पर देश के तीसरे राष्ट्रपति डॉ0 जाकिर हुसैन की 128वीं जयन्ती सादगी से मनाई गयीं। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया। जयन्ती पर आयोजित चर्चा को सम्बोधित करते हुए समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा मशाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि डॉ0 जाकिर हुसैन का स्वतन्त्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान था। वे देश के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति थे। वे जामिया मिल्लिया इस्लामिया के सह संस्थापक और कुलपति भी थे। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बतौर कुलपति उन्होंने अकादमिक स्तर पर कई गुणात्मक सुधार किये। एक शिक्षाविद् के रूप में उनकी विशिष्ट सेवाओं के कारण देश के सर्वाेच्च सम्मान भारत रत्न एवं पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनका जीवन दर्शन हमारी पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम को राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा अतुल शुक्ला एवं अजय चौरसिया ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर सूरज भास्कर, संदीप साहनी, अभिनय, जयश्री, नूर मोहम्मद, दयानंद पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!